गयाजी में कार से 175.68 लीटर विदेशी शराब बरामद, पटना के दो तस्कर गिरफ्तार

0
IMG-20260716-WA0005.jpg
Share with

आर्यावर्त वाणी | गयाजी |16 जुलाई 2026,

गयाजी:  जिले के फतेहपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक मारुति सुजुकी डिजायर कार से भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद की है। इस दौरान पुलिस ने दो आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया है।

पहाड़पुर रेलवे गुमटी के पास हुई कार्रवाई

पुलिस ने बुधवार देर रात पहाड़पुर रेलवे गुमटी के पास वाहन जांच के दौरान सफेद रंग की मारुति सुजुकी डिजायर (रजिस्ट्रेशन नंबर BR01EV1255) को रोका। तलाशी लेने पर कार से 20 कार्टन विदेशी शराब बरामद हुई।

672 बोतल विदेशी शराब जब्त

पुलिस के अनुसार कार से कुल 672 बोतल विदेशी शराब, जिसकी कुल मात्रा 175.680 लीटर है, जब्त की गई। शराब को जब्त कर वाहन को भी पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है।

पटना के दो तस्कर गिरफ्तार

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है। उनकी पहचान इस प्रकार हुई है—

1. रौशन कुमार, पिता – बिपिन कुमार

2. प्रियांशु कुमार, पिता – नित्यानंद सिंह

दोनों आरोपी ग्राम रामनगर दियारा, थाना अथमलगोला, जिला पटना के निवासी हैं।

पूछताछ में जुटी पुलिस

गिरफ्तार दोनों आरोपियों से पुलिस पूछताछ कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि यह शराब कहां से लाई जा रही थी और इसकी आपूर्ति कहां की जानी थी, इस पूरे नेटवर्क का पता लगाया जा रहा है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page