गयाजी के मगध मेडिकल कॉलेज में बदहाल व्यवस्था, स्ट्रेचर न मिलने पर स्कूटी से ले जाई गई बुजुर्ग मरीज

0
Screenshot_2026_0407_221233.jpg
Share with

आर्यावर्त वाणी | गयाजी | 07 अप्रैल 2026,

गयाजी; जिले में स्थित अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (एएनएमएमसीएच) में एक चौंकाने वाली घटना ने स्वास्थ्य व्यवस्था की हकीकत उजागर कर दी। एक बुजुर्ग महिला मरीज को स्ट्रेचर या व्हीलचेयर नहीं मिलने पर परिजनों को मजबूरन स्कूटी से अस्पताल से बाहर ले जाना पड़ा।

इलाज न मिलने का आरोप, दूसरे अस्पताल ले गए परिजन

जानकारी के अनुसार प्यारी देवी नाम की बुजुर्ग महिला को सांस लेने में तकलीफ होने पर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। परिजनों का आरोप है कि अस्पताल में डॉक्टर उपलब्ध नहीं थे और कर्मचारियों ने ही उन्हें दूसरे अस्पताल ले जाने की सलाह दी। इलाज शुरू न होने पर परिजन मरीज को निजी अस्पताल ले जाने को मजबूर हो गए।

स्ट्रेचर-व्हीलचेयर नहीं मिलने से बढ़ी परेशानी

परिजनों ने मरीज को बाहर ले जाने के लिए स्ट्रेचर और व्हीलचेयर की मांग की, लेकिन कोई सुविधा उपलब्ध नहीं कराई गई। चलने में असमर्थ बुजुर्ग महिला को अंततः स्कूटी पर बैठाकर अस्पताल परिसर से बाहर ले जाया गया, जिसका वीडियो सामने आने के बाद मामला चर्चा में है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

परिजनों का फूटा गुस्सा

मरीज के पोते ने अस्पताल की व्यवस्था पर नाराजगी जताते हुए कहा कि इतना बड़ा सरकारी अस्पताल होने के बावजूद बुनियादी सुविधाएं तक उपलब्ध नहीं हैं। उन्होंने बताया कि डॉक्टर नहीं मिलने और स्ट्रेचर की सुविधा न होने के कारण उन्हें यह कदम उठाना पड़ा।

स्वास्थ्य विभाग के दावों की खुली पोल

यह घटना स्वास्थ्य विभाग के उन दावों पर सवाल खड़े करती है, जिसमें बेहतर सुविधाएं और व्यवस्थाओं की बात कही जाती है। वीडियो सामने आने के बाद अस्पताल प्रशासन की कार्यप्रणाली पर गंभीर प्रश्न उठने लगे हैं।

अधीक्षक ने दिए जांच के आदेश

अस्पताल के अधीक्षक डॉ. किशोर कुमार सिन्हा ने कहा कि मामला उनके संज्ञान में नहीं था। उन्होंने दावा किया कि अस्पताल में स्ट्रेचर और अन्य सुविधाओं की कमी नहीं है। यदि लापरवाही सामने आती है तो जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

You cannot copy content of this page