खिजरसराय के वार्ड-07 में जल संकट, त्वरित कार्रवाई से बहाल हुई जलापूर्ति

0
image_search_1774717884735.webp
Spread the love

आर्यावर्त वाणी | गयाजी | 28 मार्च 2026,

खिजरसराय ( गयाजी ) । खिजरसराय नगर पंचायत के वार्ड संख्या-07 में नल-जल योजना का मोटर जल जाने से उत्पन्न जल संकट पर प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए राहत पहुंचाई है।

वार्ड में 26 मार्च 2026 को मोटर खराब हो जाने के कारण जलापूर्ति पूरी तरह बाधित हो गई थी, जिससे स्थानीय लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। इस संबंध में वार्ड पार्षद अंजनी देवी ने नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी को दिनांक 28 मार्च 2026 को पत्र लिखकर समस्या के समाधान की मांग की थी।

पार्षद ने अपने पत्र में बताया था कि पूर्व में खराब हुए मोटर के स्थान पर नया मोटर लगाया गया था, जबकि पुराने मोटर को मरम्मत कर कार्यालय में सुरक्षित (स्पेयर) रखा गया है। उन्होंने जनहित में उसी स्पेयर मोटर को तत्काल लगवाने का अनुरोध किया था।

इस समस्या की गंभीरता को देखते हुए कार्यपालक पदाधिकारी अंशुल पांडेय ने त्वरित पहल करते हुए कार्यालय में सुरक्षित रखे गए पुराने मोटर को वार्ड-07 में लगवा दिया। इसके बाद क्षेत्र में जलापूर्ति सुचारू रूप से बहाल हो गई है।

जलापूर्ति बहाल होने से वार्ड के नागरिकों ने राहत की सांस ली है और प्रशासन की इस त्वरित कार्रवाई की सराहना की है। स्थानीय लोगों का कहना है कि गर्मी के मौसम में पानी की समस्या गंभीर हो सकती थी, लेकिन समय पर किए गए इस हस्तक्षेप से बड़ी परेशानी टल गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

You cannot copy content of this page