मानपुर के सहारा वृद्धाश्रम में आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण व मॉक ड्रिल आयोजित

0
IMG-20260217-WA0000.jpg
Spread the love

आर्यावर्त वाणी | गयाजी | 17 फरवरी 2026,

गयाजी। बिहार राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण एवं राज्य आपदा मोचक दल (एसडीआरएफ) द्वारा संयुक्त रूप से एक दिवसीय समावेशी आपदा जोखिम न्यूनीकरण कार्यक्रम के अंतर्गत गयाजी जिले के मानपुर स्थित सहारा वृद्धाश्रम में प्रशिक्षण सह मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य वृद्ध महिलाओं एवं पुरुषों को विभिन्न प्राकृतिक एवं मानवजनित आपदाओं के दौरान सुरक्षित रहने के उपायों से अवगत कराना था।

आपदा के समय बरतें ये सावधानियां

एसडीआरएफ टीम के विशेषज्ञों ने प्रतिभागियों को बताया कि आपदा के समय घबराने के बजाय सतर्कता और त्वरित निर्णय बेहद आवश्यक हैं। प्रशिक्षण के दौरान आग लगने, भूकंप, बाढ़ जैसी परिस्थितियों में सुरक्षित निकासी (इवैक्यूएशन), प्राथमिक उपचार तथा आपातकालीन संपर्क व्यवस्था के बारे में व्यावहारिक जानकारी दी गई। मॉक ड्रिल के माध्यम से वृद्धाश्रम के निवासियों को सुरक्षित स्थान पर ले जाने, अलार्म प्रणाली की जानकारी और बचाव उपकरणों के उपयोग का प्रदर्शन किया गया।

अपदा प्रबंधन की दिशा में महत्वपूर्ण कदम

प्राधिकरण के अधिकारियों ने बताया कि समावेशी आपदा प्रबंधन की दिशा में यह पहल विशेष रूप से वृद्धजनों, दिव्यांगों और संवेदनशील समूहों को ध्यान में रखकर की जा रही है, ताकि आपदा की स्थिति में उनकी सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।
कार्यक्रम के अंत में वृद्धाश्रम के प्रबंधन ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे अत्यंत उपयोगी बताया।

इस अवसर पर सहायक आपदा प्रबंधन पदाधिकारी सुरभि सिंह, एसडीआरएफ की टीम एवं अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page