दुर्घटना में मृत वेतन खाताधारक के परिवार को मिलेंगे 1 करोड़ की आर्थिक सहायता

0
IMG-20260211-WA0003.jpg
Spread the love

आर्यावर्त वाणी | गयाजी | 11 फरवरी 2026,

गयाजी। भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) के क्षेत्रीय व्यवसाय कार्यालय, गयाजी में एक मार्मिक कार्यक्रम के दौरान दुर्घटना में मृत वेतन खाताधारक के आश्रित को 10 लाख रुपये की बीमा राशि का चेक प्रदान किया गया। यह राशि टर्म इंश्योरेंस कवर के तहत दी गई है।

क्षेत्रीय प्रबंधक ने सौंपा चेक, जताई संवेदना

क्षेत्रीय प्रबंधक संजीव कुमार सिन्हा ने मृतक के परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए चेक सौंपा और हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया। इस अवसर पर मुख्य प्रबंधक डौली सिन्हा भी उपस्थित रहीं।

एसबीआई वेतन खाताधारकों को विशेष बीमा सुरक्षा

श्री सिन्हा ने बताया कि एसबीआई में वेतन खाता रखने वाले ग्राहकों को विशेष बीमा सुरक्षा प्रदान की जाती है। इसके अंतर्गत खाताधारक को बिना किसी अतिरिक्त प्रीमियम के:
🔹1 करोड़ रुपये का दुर्घटना बीमा कवर
🔹10 लाख रुपये का टर्म इंश्योरेंस कवर
प्रदान किया जाता है।

1 करोड़ की बीमा राशि की प्रक्रिया जारी

उक्त मामले में 10 लाख रुपये की टर्म इंश्योरेंस राशि आश्रित को प्रदान कर दी गई है, जबकि 1 करोड़ रुपये की दुर्घटना बीमा राशि की प्रक्रिया प्रगति पर है। बैंक प्रबंधन ने बताया कि आवश्यक औपचारिकताएं पूरी होते ही शेष राशि का भी भुगतान कर दिया जाएगा।

मात्र पांच दिनों में मिला भुगतान

मृतक की आश्रित प्रिय कुमारी ने बताया कि इस कठिन समय में बैंक ने परिवार का भरपूर सहयोग किया। उन्होंने कहा कि बैंक अधिकारियों के विशेष प्रयास से मात्र पांच दिनों के भीतर 10 लाख रुपये की बीमा राशि प्राप्त हो गई। इस प्रक्रिया में सहायक प्रबंधक सुमंत सौरभ ने विशेष सहयोग दिया, जिसके लिए परिवार ने आभार व्यक्त किया।

सामाजिक सुरक्षा के प्रति एसबीआई की प्रतिबद्धता

बैंक प्रबंधन ने मीडिया को सम्बोधित करते हुए कहा कि एसबीआई न केवल बेहतर बैंकिंग सेवाएं प्रदान करता है, बल्कि अपने ग्राहकों को मजबूत सामाजिक सुरक्षा भी उपलब्ध कराता है, ताकि आकस्मिक परिस्थितियों में परिवार को आर्थिक संबल मिल सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page