रोहतास में 12 हजार की रिश्वत लेते रंगेहाथ निगरानी के हत्थे चढ़े पंचायत सचिव, हुए गिरफ्तार

0
Screenshot_2026_0226_223623.jpg
Spread the love

आर्यावर्त वाणी | पटना / रोहतास | 26 फरवरी 2026,

पटना/रोहतास: भ्रष्टाचार के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत निगरानी अन्वेषण ब्यूरो, बिहार की टीम ने गुरुवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए रोहतास जिले के करगहर अंचल अंतर्गत ठोरसन पंचायत के पंचायत सचिव ऋतुराज पंडित को 12 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया।

शिकायत के आधार पर हुई कार्रवाई

प्राप्त जानकारी के अनुसार ठोरसन गांव निवासी धर्मेंद्र कुमार पटेल ने निगरानी अन्वेषण ब्यूरो, पटना में शिकायत दर्ज कराई थी कि पंचायत सचिव द्वारा वार्ड संख्या 15 में अनुरक्षक कार्य के मानदेय भुगतान के एवज में रिश्वत की मांग की जा रही है। बताया गया कि अप्रैल 2022 से अप्रैल 2023 तक कुल 24 हजार रुपये मानदेय भुगतान के बाद भी आरोपी द्वारा अतिरिक्त राशि की मांग की जा रही थी।

सत्यापन के बाद गठित किया गया धावादल

ब्यूरो ने शिकायत का सत्यापन कराया, जिसमें रिश्वत मांगने की पुष्टि होने पर मामला दर्ज किया गया। इसके बाद पुलिस उपाधीक्षक रीता सिन्हा के नेतृत्व में विशेष धावादल का गठन किया गया।

12 हजार रुपये लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

धावादल ने कार्रवाई करते हुए सिढ़ी गांव के पूर्व ठोरसन मोड़ के समीप आम के पेड़ के पास जाल बिछाकर पंचायत सचिव ऋतुराज पंडित को 12 हजार रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी से पूछताछ की जा रही है।

विशेष न्यायालय में किया जाएगा प्रस्तुत

निगरानी अन्वेषण ब्यूरो के अधिकारियों ने बताया कि आरोपी को पूछताछ के बाद विशेष निगरानी न्यायालय, पटना में प्रस्तुत किया जाएगा। मामले में आगे की अनुसंधान प्रक्रिया जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

You cannot copy content of this page