गयाजी और शेरघाटी में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन, 3685 मामलों का निपटारा

0
IMG-20260314-WA0003.jpg
Spread the love

आर्यावर्त वाणी | गयाजी | 14 मार्च 2026,

गयाजी; District Legal Services Authority के तत्वावधान में शनिवार (14 मार्च 2026) को वर्ष की पहली राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन व्यवहार न्यायालय गयाजी तथा शेरघाटी में किया गया। कार्यक्रम का आयोजन प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार मदन किशोर कौशिक तथा सचिव अरविंद कुमार दास की देखरेख में संपन्न हुआ।

दोनों पक्षों की जीत का माध्यम है लोक अदालत

इस अवसर पर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश मदन किशोर कौशिक ने कहा कि लोक अदालत विवादों के समाधान का ऐसा माध्यम है जिसमें दोनों पक्षों की जीत होती है। इससे आपसी सद्भाव बना रहता है और लोग खुशी-खुशी अपने घर लौटते हैं। उन्होंने इस आयोजन को सफल बनाने में सहयोग करने वाले न्यायिक पदाधिकारियों और पैनल अधिवक्ताओं का आभार व्यक्त किया।

गयाजी और शेरघाटी में कुल 24 बेंच गठित

राष्ट्रीय लोक अदालत के सफल संचालन के लिए कुल 24 बेंच गठित किए गए थे। इनमें 22 बेंच गयाजी व्यवहार न्यायालय में और 2 बेंच शेरघाटी न्यायालय में बनाए गए थे। इन बेंचों में विभिन्न न्यायिक पदाधिकारियों और पैनल अधिवक्ताओं ने मिलकर मामलों का निपटारा कराया।

3685 मामलों का हुआ निष्पादन

लोक अदालत में कुल 3685 मामलों का निष्पादन किया गया, जिसमें कुल 27 करोड़ 59 लाख 82 हजार 806 रुपये की समझौता राशि तय की गई। विभिन्न श्रेणियों के मामलों में बिजली से जुड़े 1283 मामले (4 करोड़ 92 लाख 94 हजार 738 रुपये), आपराधिक सुलह योग्य 1525 मामले, मोटर वाहन दुर्घटना के 43 मामले (5 करोड़ 3 लाख 75 हजार रुपये), बैंक से जुड़े 798 मामले (17 करोड़ 37 लाख 49 हजार 670 रुपये), चेक बाउंस के 14 मामले, ट्रैफिक चालान के 20 मामले, मैट्रिमोनियल का 1 मामला तथा बीएसएनएल से जुड़ा 1 मामला शामिल रहा।

कर्मचारी और पारा लीगल वॉलंटियर रहे मौजूद

इस अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार के कर्मचारी हादी अकरम, प्रतुल कुमार, विकास कुमार, हारून रसीद, उदय कुमार, दीपक कुमार सिन्हा, अनिल कुमार, रितिक कुमार, रंजीत कुमार, अजय कुमार, जीतू कुमार सहित कई कर्मी मौजूद रहे। वहीं पारा लीगल वॉलंटियर के रूप में मनोज कुमार, रोहित कुमार, हीरालाल, जुल्फिकार अंसारी और परमानंद सिंह ने भी कार्यक्रम में सहयोग किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page