खिजरसराय नगर पंचायत के नए सभागार का उद्घाटन, 55 करोड़ से अधिक का बजट पेश

0
IMG-20260330-WA0020.jpg
Spread the love

आर्यावर्त वाणी | गयाजी | 30 मार्च 2026,

खिजरसराय (गयाजी): नगर पंचायत खिजरसराय में सोमवार को नए सभागार कार्यालय का उद्घाटन अतरी विधायक रोमित कुमार ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर मुख्य पार्षद रिंकू कुमारी और कार्यपालक पदाधिकारी अंशुल पाण्डे ने विधायक का गुलदस्ता देकर स्वागत किया।

🔹 55 करोड़ से अधिक का बजट पेश

उद्घाटन के बाद मुख्य पार्षद रिंकू कुमारी की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में नगर पंचायत का वार्षिक बजट पेश किया गया। कार्यपालक पदाधिकारी अंशुल पाण्डे ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए कुल 55 करोड़ 32 लाख 8 हजार 75 रुपये का बजट निर्धारित किया गया है।

🔹 विकास योजनाओं पर विशेष फोकस

बजट में जल-जीवन-हरियाली योजना के तहत पइन की सफाई, तालाबों का जीर्णोद्धार, यात्री शेड निर्माण और बाजार क्षेत्रों में शौचालय निर्माण को प्राथमिकता दी गई है। खासकर महिलाओं के लिए तीन पिंक शौचालय बनाए जाने की योजना शामिल है।

🔹 होल्डिंग टैक्स वसूली की तैयारी

नगर पंचायत क्षेत्र में बने मकानों का सर्वे कर जल्द ही होल्डिंग टैक्स वसूली शुरू की जाएगी। प्रशासन इस दिशा में तैयारी में जुट गया है।

🔹 वार्डों में चापाकल लगाने का प्रस्ताव

बैठक के दौरान वार्ड पार्षद संदीप सिंह ने विधायक प्रतिनिधि दया शंकर और किशोर कुमार सिंह के समक्ष सभी वार्डों में विधायक फंड से पांच-पांच चापाकल लगाने का प्रस्ताव रखा।

🔹 नल-जल योजना पर उठे सवाल

वार्ड संख्या 1 और 13 में पेयजल संकट को लेकर सत्यजीत चंद्र सैनिक और गिरीश तिवारी ने कार्यपालक पदाधिकारी को समस्या से अवगत कराते हुए नल-जल योजना लागू करने का प्रस्ताव रखा।

🔹 सम्राट अशोक भवन निर्माण को मंजूरी

बैठक में बताया गया कि सम्राट अशोक भवन के निर्माण को स्वीकृति मिल चुकी है और जल्द ही इसकी प्रक्रिया पूरी कर निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा।

🔹 सामुदायिक शौचालय का उद्घाटन

बैठक के बाद खिजरसराय सामुदायिक शौचालय के जीर्णोद्धार कार्य का उद्घाटन मुख्य पार्षद रिंकू कुमारी, कार्यपालक पदाधिकारी अंशुल पाण्डे, विधायक प्रतिनिधि दया शंकर और किशोर कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से किया।

🔹 जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति

इस अवसर पर उपमुख्य पार्षद स्वाति सिन्हा, कुमारी अनीता रानी, शीला देवी, अंजनी देवी, संगीता कुमारी सहित कई वार्ड पार्षद और अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

You cannot copy content of this page