भारत के चीफ जस्टिस ने वीसी के जरिए किया अत्याधुनिक जजेज़ गेस्ट हाउस का उद्घाटन

0
Screenshot_2026_0104_102614.jpg
Spread the love

आर्यावर्त वाणी | गयाजी | 03 जनवरी 2026,

गयाजी। जिला विधिक सेवा प्राधिकार कार्यालय के समीप निर्मित अत्याधुनिक जजेज़ गेस्ट हाउस का उद्घाटन आज भारत के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस सूर्यकांत के द्वारा पटना से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से किया गया। समयाभाव के कारण वे गयाजी नहीं आ सके, लेकिन ऑनलाइन जुड़कर इस महत्वपूर्ण परियोजना का लोकार्पण किया।

उद्घाटन समारोह में गया के निरीक्षी न्यायाधीश सत्यव्रत वर्मा, प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश मदन किशोर कौशिक, जिले के सभी न्यायिक पदाधिकारी, जिला पदाधिकारी शशांक शुभंकर तथा एसएसपी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

न्यायिक पदाधिकारियों के लिए गयाजी का पहला गेस्ट हाउस

गयाजी जिले में न्यायिक पदाधिकारियों के उपयोग हेतु यह पहला समर्पित गेस्ट हाउस है। इसका निर्माण आधुनिक सुविधाओं और उच्च स्तरीय सुरक्षा मानकों को ध्यान में रखते हुए किया गया है। इस भवन के तैयार होने से न्यायिक अधिकारियों के ठहराव और कार्य-सुविधा में बड़ा सुधार होने की उम्मीद है।

गेस्ट हाउस की मुख्य विशेषताएं
🔹1 प्रेसीडेंशियल सूट
🔹10 सूट कमरे
🔹10 एकल सूट
🔹जिम की सुविधा
🔹विस्तृत डायनिंग हॉल और वेटिंग एरिया
🔹सुंदर गार्डेन और पर्याप्त पार्किंग स्पेस
🔹हाई स्पीड वाईफाई
🔹उत्तम प्रकाश व्यवस्था और आरामदायक बेड

यह गेस्ट हाउस न केवल न्यायिक अधिकारियों के लिए बेहतर आवास सुविधा उपलब्ध कराएगा, बल्कि जिले में न्यायिक प्रशासन को सुदृढ़ और दक्ष बनाने में भी सहायक होगा।

उद्घाटन कार्यक्रम के सफल आयोजन के बाद जिले के अधिकारियों ने आशा व्यक्त की कि यह भवन आने वाले वर्षों में न्यायिक व्यवस्था के सुचारु संचालन में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page