जनता दरबार में सुनी गईं 34 जन समस्याएं, वरीय अधिकारियों ने दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश

0
IMG-20251220-WA0013.jpg
Spread the love

आर्यावर्त वाणी | जहानाबाद |19 दिसंबर 2025,

जहानाबाद; जिला पदाधिकारी अलंकृता पांडे के निर्देश पर आज समाहरणालय परिसर स्थित सभाकक्ष में वरीय पदाधिकारियों द्वारा जनता दरबार का आयोजन किया गया। हर शुक्रवार की तरह इस बार भी जनता दरबार का उद्देश्य आम नागरिकों की समस्याओं को प्रत्यक्ष रूप से सुनकर उनका त्वरित एवं प्रभावी समाधान सुनिश्चित करना रहा। जिले के विभिन्न प्रखंडों और पंचायतों से बड़ी संख्या में लोग पहुंचे और अपनी समस्याएं तथा आवेदन प्रस्तुत किए।

आज की सुनवाई में कुल 34 मामलों पर चर्चा हुई। वरीय अधिकारियों ने प्रत्येक समस्या को गंभीरता से सुना और संबंधित विभागों को प्राथमिकता के आधार पर तुरंत कार्रवाई करने का निर्देश दिया।

लोक शिकायत निवारण अधिनियम के तहत प्राप्त मामलों को विधिवत पंजीकृत किया गया, जबकि अधिनियम के बाहर आने वाले मामलों पर भी शीघ्र समाधान हेतु आवश्यक निर्देश दिए गए।
प्रशासन ने स्पष्ट किया कि जनता दरबार का उद्देश्य लोगों को बेहतर और सुलभ प्रशासनिक सुविधा उपलब्ध कराना है, ताकि किसी भी नागरिक की समस्या लंबित न रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page