सदस्यता महासशक्तिकरण अभियान को लेकर हम पार्टी की जिला बैठक, लाखों नए सदस्य बनाने का लक्ष्य

0
Screenshot_2026_0219_215658.jpg
Spread the love

आर्यावर्त वाणी | गयाजी | 19 फरवरी 2026,

गयाजी; हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (हम पार्टी) की गयाजी जिला इकाई द्वारा सदस्यता महासशक्तिकरण अभियान के अंतर्गत सुरहेरी मोड़, भुसंडा स्थित पार्टी कार्यालय में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में सभी प्रखंड अध्यक्ष, विभिन्न प्रकोष्ठों के जिला अध्यक्ष, पदाधिकारी तथा बड़ी संख्या में सक्रिय कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

बैठक जिला सदस्यता प्रभारी सह राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ वीरेंद्र सिंह के मार्गदर्शन में सम्पन्न हुई। इस दौरान मार्च माह तक 1 से 2 लाख नए सदस्य बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया।

संगठन की मजबूती पर दिया गया जोर

जिला अध्यक्ष नारायण प्रसाद मांझी ने कहा कि संगठन की वास्तविक ताकत उसके सक्रिय सदस्य होते हैं और कार्यकर्ताओं को घर-घर संपर्क कर लोगों को पार्टी की नीतियों से जोड़ना चाहिए। बैठक के दौरान सदस्यता अभियान को व्यापक और प्रभावी बनाने के लिए कई महत्वपूर्ण सुझाव भी दिए गए।

जिला प्रवक्ता इंजीनियर दिवाकर सिंह ने बताया कि वर्तमान में पांच विधानसभा सीटों पर जीत के बाद अब आगामी चुनाव में 25 सीटों का लक्ष्य रखा गया है।

शीर्ष नेतृत्व को मजबूत करने का लिया संकल्प

बैठक में पार्टी संरक्षक जीतन राम मांझी तथा राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोष कुमार सुमन के नेतृत्व को और मजबूत करने का संकल्प लिया गया। कार्यकर्ताओं ने संगठन को गांव-गांव और घर-घर तक पहुंचाने की प्रतिबद्धता दोहराई।

बड़ी संख्या में कार्यकर्ता रहे उपस्थित

बैठक में चंदन, गौरव, राजीव शर्मा, विजय कुमार, रूबी देवी, राजेश मांझी, दिवाकर सिंह, अरविंद कुमार, संतोष यादव, जोगिंदर मांझी, मिथिलेश यादव, विकास कुमार, रेणु देवी, आरसी परवीन, अरुण कुमार, देव कुमार, श्रीकांत कुमार, सुनील कुमार, गुड्डू कुमार, रीना देवी, सावित्री देवी, ललिता देवी, अभिषेक सिंह, संतोष सागर, रामसनेही मांझी, रवि कुमार, मो. अजमत खान, सुदामा प्रसाद, वीरेंद्र शर्मा, महेंद्र मांझी, श्याम सुंदर भारती, पवन कुमार, रामबली मांझी, सदानंद प्रेमी सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page