गयाजी में बुजुर्ग एवं दिव्यांग छठ व्रतियों के लिए निःशुल्क ई-रिक्शा की व्यवस्था

0
छठ-पूजा-पर-मुफ्त-ई-रिक्शा_20251026_163534_0000.png
Spread the love

आर्यावर्त वाणी | गयाजी |25 अक्टूबर 2025,

गयाजी, आस्था और श्रद्धा के महापर्व छठ पूजा के अवसर पर गयाजी जिला प्रशासन ने सराहनीय पहल की है। जिले के बुजुर्ग एवं दिव्यांग छठ व्रतियों की सुविधा के लिए प्रशासन ने निःशुल्क ई-रिक्शा सेवा शुरू की है। यह ई-रिक्शा शहर के विभिन्न क्षेत्रों से होकर छठ घाटों तक व्रतियों को पहुंचाने का कार्य करेंगे।

जिला पदाधिकारी शशांक शुभंकर ने बताया कि छठ महापर्व गयाजी जिले में अत्यंत श्रद्धा और धूमधाम से मनाया जाता है। ऐसे में यह सुनिश्चित किया गया है कि किसी भी वृद्ध या दिव्यांग छठ व्रती को घाट तक पहुंचने में कोई असुविधा न हो। इसके लिए पर्याप्त संख्या में ई-रिक्शा की व्यवस्था की गई है, जो शहर के प्रमुख स्थानों से नियमित रूप से घाटों तक सेवा देंगे।

जिला प्रशासन की इस पहल का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि हर व्रती, चाहे वह वृद्ध हो या दिव्यांग, बिना किसी कठिनाई के छठ महापर्व की पूजा-अर्चना में सम्मिलित हो सके। यह कदम गयाजी प्रशासन की जनसहजता और संवेदनशीलता का प्रतीक माना जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page