टनकुप्पा में डीएम का बृहद निरीक्षण, योजनाओं की गड़बड़ियों पर नाराजगी, कई कर्मचारियों से स्पष्टीकरण तलब
आर्यावर्त वाणी | गयाजी | 05 जनवरी 2026,
गयाजी; जिला पदाधिकारी शशांक शुभंकर ने आज टनकुप्पा प्रखंड एवं अंचल का व्यापक निरीक्षण करते हुए विभिन्न योजनाओं, आरटीपीएस काउंटर, जनता दरबार मामलों और जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा की। समीक्षा के दौरान कई अनियमितताएँ सामने आने पर जिला पदाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों एवं कर्मियों से स्पष्टीकरण की मांग की।
आरटीपीएस काउंटर पर अव्यवस्था, डीएम ने दिया निर्देश
निरीक्षण के दौरान लोगों ने शिकायत की कि म्यूटेशन का ऑफलाइन आवेदन आरटीपीएस काउंटर पर नहीं लिया जा रहा है।
डीएम ने अंचल अधिकारी को निर्देश दिया कि—
🔹काउंटर के बाहर उपलब्ध सेवाओं की सूची प्रदर्शित की जाए
🔹कौन-कौन से आवेदन लिए जाते हैं, इसकी स्पष्ट जानकारी लगे
🔹किसी योजना के लिए आवश्यक कागजात की सूची भी बाहर चिपकाई जाए
जनता दरबार के मामलों की डीएम द्वारा खुद फोन कर समीक्षा
डीएम ने टनकुप्पा से जुड़े जनता दरबार के मामलों का फॉलोअप स्वयं आवेदकों को फोन कर लिया। कई मामलों में लापरवाही सामने आई।
🔹केस 1: होलिया प्रसाद यादव — म्यूटेशन में देरी
पूर्व केवाला सर्वे से जुड़े आपत्ति बताकर म्यूटेशन रद्द कर दिया गया था। कर्मी विवेक कुमार पासवान से जवाब असंतोषजनक मिलने पर स्पष्टीकरण तलब।
🔹केस 2: ममता कुमारी — जमीन पर कब्जा नहीं
अंचल अधिकारी द्वारा देर से आम खास सूचना निर्गत करने पर डीएम ने कड़ी नाराजगी जताई और स्पष्टीकरण माँगा।
🔹केस 3: मोहन यादव — दाखिल-खारिज का आवेदन लंबित
राजस्व कर्मचारी इंद्रजीत कुमार बिना जांच आवेदन रोके बैठे थे। डीएम ने नाराजगी व्यक्त करते हुए उनसे स्पष्टीकरण माँगा।
साथ ही भूमि सुधार उपसमाहर्ता को निर्देश मिला—
🔹दाखिल-खारिज मामलों में कर्मचारी-वार रिजेक्शन प्रतिशत निकालकर समीक्षा करें।
🔹बेवजह आवेदन रिजेक्ट करने वालों पर कार्रवाई करें।
भूमिहीन बालेश्वरी देवी को 7 दिनों में जमीन देने का निर्देश
एक वृद्ध महिला बालेश्वरी देवी ने बताया कि वे भूमिहीन हैं।
डीएम ने तुरंत आदेश दिया—
“7 दिनों में भूमि चिन्हित कर पर्चा उपलब्ध कराएँ।”
जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा , कई पंचायत सचिवों से स्पष्टीकरण
पेंशन, कबीर अंत्येष्टि योजना, राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना एवं मुख्यमंत्री पारिवारिक लाभ योजना की विस्तृत समीक्षा की गई।
कबीर अंत्येष्टि योजना में बहसा, पिपरा और बरसाना पंचायतों के सचिवों ने डेटा एंट्री सही से नहीं किया उनसे स्पष्टीकरण तलब की गई।
डीएम ने कहा—
“कबीर अंत्येष्टि योजना अत्यंत महत्वपूर्ण है। हर पात्र को समय पर लाभ दें।”
सोलर स्ट्रीट लाइट और पंचायत सरकार भवन की प्रगति
प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी ने बताया यहां कुल141 वार्ड है।
💠सोलर लाइट स्थापना
🔹फेज 1: 40
🔹फेज 2: 644
🔹फेज 3: 619
🔹27 लाइट अधिष्ठापन लंबित
💠पंचायत सरकार भवन
🔹3 निर्मित
🔹2 ग्राम पंचायत द्वारा निर्माणाधीन
🔹4 प्रखंड स्तरीय भवन निर्माण विभाग द्वारा निर्माणाधीन
💠वित्त आयोग योजनाएँ
🔹6ठा वित्त आयोग: 32 में से 28 योजनाएँ पूर्ण
🔹15वाँ वित्त आयोग: 27 में से 18 पूर्ण, शेष संचालित
कन्या विवाह भवन—हर पंचायत में निर्माण का आदेश
जिला पदाधिकारी ने निर्देश दिया कि—
“हर पंचायत में 1 कन्या विवाह भवन बनाया जाएगा। भूमि चिन्हित करने में तेजी लाएँ।”
मायापुर में कृषि विभाग की 55 एकड़ भूमि का निरीक्षण
डीएम ने पगडंडियों और खेत क्षेत्र का निरीक्षण करते हुए निर्देश दिया—
🔹तालाबों का जल छाजन योजना से विकास करें
🔹पानी संग्रहण क्षमता बढ़ाएँ
🔹सीड प्रोडक्शन कार्य को और मजबूत करें
स्थानीय ग्रामीणों ने सड़क एवं नाली निर्माण में अनियमितता की शिकायत की, जिस पर डीएम ने सुधारात्मक कार्य योजना बनाने को कहा।
ग्रामीणों की समस्याएँ भी सुनीं
सुनवाई के दौरान ग्रामीणों ने बताया—
🔹कृषि विभाग की बाउंड्री के कारण बाजार जाने का कच्चा रास्ता मुश्किल
🔹करियारपुर अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में एंबुलेंस की आवश्यकता
डीएम ने इन समस्याओं पर भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
यह व्यापक निरीक्षण टनकुप्पा प्रखंड में प्रशासनिक व्यवस्था को सुधारने एवं योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।