Spread the love

आर्यावर्त वाणी |गयाजी | 18 सितंबर 2025


गयाजी, जिला पुलिस बल में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। वरिय पुलिस अधीक्षक गयाजी के आदेश पर कुल 21 पुलिस पदाधिकारियों का स्थानांतरण एवं पदस्थापन किया गया है। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होगा और अगले आदेश तक प्रभावी रहेगा।


तबादला सूची इस प्रकार है –
1. पु.नि. धनंजय कुमार – पुलिस केन्द्र गयाजी से → थानाध्यक्ष आमस थाना
2. पु.नि. मुकेश कुमार-2 – पुलिस केन्द्र गयाजी से → थानाध्यक्ष खिजरसराय थाना
3. पु.अ.नि. रविकान्त कुमार – रामपुर थाना गयाजी से → थानाध्यक्ष सोहैल थाना
4. पु.अ.नि. सिन्दु कुमार – पुलिस केन्द्र गयाजी से → थानाध्यक्ष लुटुआ थाना
5. पु.अ.नि. सचिन कुमार – पुलिस केन्द्र गयाजी से → थानाध्यक्ष भदवर थाना
6. पु.अ.नि. शमशेर आलम – पुलिस केन्द्र गयाजी से → थानाध्यक्ष छकरबंधा थाना
7. पु.अ.नि. श्रवण कुमार राम – पुलिस केन्द्र गयाजी से → थानाध्यक्ष धनगाई थाना
8. पु.अ.नि. पदमाकर उपाध्याय – पंचानपुर थाना से → थानाध्यक्ष पंचानपुर थाना (जारी)
9. पु.अ.नि. सत्यम कुमार – डोभी थाना से → थानाध्यक्ष अलीपुर थाना
10. पु.अ.नि. अखिलेश कुमार – पुलिस केन्द्र गयाजी से → थानाध्यक्ष गुरारू थाना
11. पु.अ.नि. दीपक कुमार राव – पुलिस केन्द्र गयाजी से → थानाध्यक्ष ऑती थाना
12. पु.अ.नि. पियुष कुमार जयसवाल – पुलिस केन्द्र गयाजी से → थानाध्यक्ष मऊ थाना
13. पु.अ.नि. उमेश राम – पुलिस केन्द्र गयाजी से → थानाध्यक्ष पाईबिगहा थाना
14. पु.अ.नि. शिवम कुमार – शेरघाटी थाना से → थानाध्यक्ष चाकन्द थाना
15. पु.अ.नि. वसंत कुमार राय – पुलिस केन्द्र गयाजी से → थानाध्यक्ष टनकुप्पा थाना
16. पु.अ.नि. शिवनंदन कुमार – कोंच थाना से → थानाध्यक्ष गुरपा थाना
17. पु.अ.नि. निलेश कुमार – पुलिस केन्द्र गयाजी से → थानाध्यक्ष सिन्धुगढ़ थाना
18. पु.अ.नि. संदीप चौहान – बेधगया थाना से → थानाध्यक्ष मगध विश्वविद्यालय थाना
19. पु.अ.नि. निशा कुमारी – पुलिस केन्द्र गयाजी से → थानाध्यक्ष सरवहदा थाना
20. पु.अ.नि. रश्मि कुमारी – पुलिस केन्द्र गयाजी से → थानाध्यक्ष गेहलौर थाना
21. पु.अ.नि. खुशबु कुमारी – डेल्हा थाना से → थानाध्यक्ष महिला थाना गयाजी

पुलिस कार्यालय गयाजी


प्रशासनिक दृष्टिकोण से अहम कदम


पुलिस विभाग का कहना है कि यह फेरबदल कानून-व्यवस्था को और मजबूत करने, थाना स्तर पर कार्यक्षमता बढ़ाने और प्रशासनिक संतुलन बनाए रखने के उद्देश्य से किया गया है। खास बात यह है कि पहली बार कई थानों में महिला पुलिस अधिकारियों को थानाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
स्थानीय जानकारों का मानना है कि पितृपक्ष मेला और आगामी पर्व-त्योहार को देखते हुए यह कदम बेहद महत्वपूर्ण है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page