बाजार समिति चंदौती में सीएमआर चावल की एसएफसी को आपूर्ति का शुभारंभ

0
1768233889997.jpg
Spread the love

आर्यावर्त वाणी | गयाजी | 12 जनवरी 2026,

गयाजी; बाजार समिति, चंदौती स्थित गोदाम संख्या–1 में सोमवार को राज्य खाद्य निगम (एसएफसी) को सीएमआर (कस्टम मिल्ड राइस) आपूर्ति का विधिवत शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर को-ऑपरेटिव बैंक गयाजी के चेयरमैन विनय कुमार एवं अपर जिलादंडाधिकारी मो. शफीक ने फीता काटकर आपूर्ति प्रक्रिया की शुरुआत की। कार्यक्रम में जिला प्रबंधक दिग्विजय सिंह भी उपस्थित रहे।

शुभारंभ अवसर पर जिला आपूर्ति पदाधिकारी अशोक कुमार चौधरी, जिला सहकारिता पदाधिकारी मिथिलेश कुमार, संबंधित विभागों के पदाधिकारी तथा जिले भर के राइस मिलर मौजूद थे। अपर जिलादंडाधिकारी की निगरानी में सीएमआर चावल की गुणवत्ता जांच एवं वजन कराते हुए एसएफसी को आपूर्ति प्रारंभ की गई।

इस दौरान सभी पैक्स अध्यक्षों एवं राइस मिलरों से समय पर एवं गुणवत्तापूर्ण चावल की आपूर्ति सुनिश्चित करने का अनुरोध किया गया। साथ ही प्रतिनियुक्त एजीएम एवं गुणवत्ता नियंत्रकों को अपने दायित्वों का ईमानदारीपूर्वक एवं सख्ती से निर्वहन करने के निर्देश दिए गए, ताकि आपूर्ति प्रक्रिया पारदर्शी एवं मानकों के अनुरूप बनी रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page