गयाजी नगर निगम की लापरवाही उजागर, सिक्स लेन पुल पर दिन के उजाले में जलती रहीं स्ट्रीट लाइटें

0
IMG_20260202_160552.jpg
Spread the love

आर्यावर्त वाणी | गयाजी | 02 फरवरी 2026,

गयाजी; नगर निगम की लापरवाही एक बार फिर सामने आई है। शहर के महत्वपूर्ण सिक्स लेन पुल पर दोपहर के उजाले में भी स्ट्रीट लाइटें जलती हुई पाई गईं। दिन के समय लाइटों का जलना न केवल सरकारी संसाधनों की बर्बादी को दर्शाता है, बल्कि इससे प्रशासनिक निगरानी व्यवस्था पर भी गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं।

स्थानीय लोगों का कहना है कि यह कोई पहली बार नहीं है, इससे पहले भी कई बार दिन में स्ट्रीट लाइटें जलती देखी गई हैं, लेकिन अब तक नगर निगम द्वारा कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। बिजली संकट और ऊर्जा संरक्षण की बातें करने वाला प्रशासन इस तरह की लापरवाही से खुद ही अपने दावों को कमजोर करता नजर आ रहा है।

दिन के उजाले में जलता स्ट्रीट लाइट

विशेषज्ञों के अनुसार, स्ट्रीट लाइटों का दिन में जलना तकनीकी खराबी या नियमित मॉनिटरिंग की कमी का परिणाम हो सकता है। यदि समय रहते इस पर ध्यान नहीं दिया गया, तो इससे प्रतिदिन हजारों रुपये की अतिरिक्त बिजली खपत होगी, जिसका सीधा बोझ सरकारी खजाने पर पड़ेगा।

इस मामले को लेकर जब नगर निगम के कंट्रोल रूम के जिम्मेदार अधिकारियों से संपर्क किया गया तो उन्होंने इस मामले को देख लेने की बात कही। अब देखना यह होगा कि नगर निगम इस स्पष्ट लापरवाही पर कब तक संज्ञान लेता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page