नगर प्रखंड में वृद्धजनों को सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं एवं भरण-पोषण अधिनियम की दी गई जानकारी

0
image_search_1771944553931.jpg
Spread the love

आर्यावर्त वाणी | गयाजी | 24 फरवरी 2026,

गयाजी: जिला पदाधिकारी के निर्देश पर गयाजी नगर प्रखंड के ट्राईसम भवन में वृद्धजनों के लिए जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम भारत सरकार द्वारा प्रायोजित अटल वयो अभ्युदय योजना के अंतर्गत आयोजित किया गया, जिसमें सामाजिक सुरक्षा एवं कल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई।

सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं की दी गई जानकारी

कार्यक्रम में सामाजिक सुरक्षा कोषांग द्वारा संचालित विभिन्न पेंशन योजनाओं जैसे मुख्यमंत्री वृद्धजन पेंशन योजना, इंदिरा गांधी वृद्धावस्था पेंशन योजना, लक्ष्मीबाई सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना सहित अन्य योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया गया। इसके साथ ही राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना, मुख्यमंत्री परिवार लाभ योजना एवं कबीर अंत्येष्टि योजना जैसी गैर-पेंशन योजनाओं की भी जानकारी दी गई।

नुक्कड़ नाटक के माध्यम से कानूनी प्रावधानों की जागरूकता

कार्यक्रम के दौरान नुक्कड़ नाटक के माध्यम से माता-पिता एवं वरिष्ठ नागरिकों का भरण-पोषण तथा कल्याण अधिनियम 2007 के प्रावधानों को सरल भाषा में समझाया गया। उपस्थित वृद्धजनों को जिले के सभी अनुमंडलों में संचालित बुनियाद केंद्रों की सेवाओं के बारे में भी अवगत कराया गया।

स्वास्थ्य जांच एवं निःशुल्क चश्मा योजना की जानकारी

बिहार सरकार की मुख्यमंत्री उज्जवल दृष्टि योजना के अंतर्गत 50 वर्ष से अधिक आयु के लोगों के लिए आंखों की जांच एवं निःशुल्क चश्मा वितरण से संबंधित जानकारी दी गई। बुनियाद केंद्र द्वारा संचालित एमटीवी वैन के माध्यम से विशेषज्ञों द्वारा बुजुर्गों के कान और आंख की जांच भी की गई।

अधिकारियों और कर्मियों की सक्रिय भागीदारी

कार्यक्रम में 100 से अधिक वृद्धजन एवं अभिभावक उपस्थित रहे। आयोजन को सफल बनाने में प्रखंड विकास पदाधिकारी वेद प्रकाश, प्रखंड कल्याण पदाधिकारी शताक्षी, सामाजिक सुरक्षा ऑपरेटर लव प्रकाश, बड़ा बाबू हेमंत कुमार, रोकैया बानो, लव कुमार तथा विभिन्न पंचायतों के विकास मित्रों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

You cannot copy content of this page