मैट्रिक परीक्षा देने गई छात्रा का अपहरण, पुलिस ने सकुशल बरामद कर आरोपी को किया गिरफ्तार

0
IMG-20260307-WA0009.jpg
Spread the love

आर्यावर्त वाणी | गयाजी | 07 मार्च 2026,

गयाजी; बोधगया के मगध विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र में एक छात्रा के अपहरण का मामला सामने आया था। प्राप्त जानकारी के अनुसार 1 मार्च 2026 को वादी सुदामा पासवान ने थाना में लिखित आवेदन देकर बताया कि उनकी पुत्री निशा कुमारी मैट्रिक परीक्षा देने के लिए महेश सिंह यादव कॉलेज गई थी, लेकिन शाम तक घर वापस नहीं लौटी।

परिवार द्वारा काफी खोजबीन करने के बाद जानकारी मिली कि एक युवक उसे शादी की नीयत से बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है। इस संबंध में मगध विश्वविद्यालय थाना में कांड दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की।

पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए छात्रा को किया बरामद

मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना पुलिस ने आसूचना संकलन और तकनीकी अनुसंधान के आधार पर कार्रवाई करते हुए अपहृता को सकुशल बरामद कर लिया। साथ ही अपहरण के आरोप में एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान पवन कुमार, पिता सुरेश पासवान, निवासी ग्राम लेवड़ा, थाना मोहनपुर, जिला गया के रूप में हुई है। आरोपी पर छात्रा को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले जाने का आरोप है।

अन्य आरोपितों की भूमिका की भी जांच

शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया है कि इस घटना में कुछ अन्य लोगों की भी भूमिका हो सकती है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आवश्यक साक्ष्य के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने बताया कि अपहृता की सकुशल बरामदगी के बाद मामले में अग्रतर कार्रवाई जारी है तथा पूरे प्रकरण की विस्तृत जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page