मुख्यमंत्री कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर मायापुर-टनकुप्पा क्षेत्र का अधिकारियों ने किया निरीक्षण

0
IMG-20260318-WA0012.jpg
Spread the love

आर्यावर्त वाणी | गयाजी | 18 मार्च 2026,

गयाजी; मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के प्रस्तावित समृद्धि यात्रा 2026 के दौरान 20 मार्च को गयाजी में आयोजित कार्यक्रम को सफलतापूर्वक संपन्न कराने के उद्देश्य से बुधवार को गयाजी जिले में प्रशासनिक स्तर पर तैयारियों का जायजा लिया गया। इस क्रम में जिला पदाधिकारी शशांक शुभंकर और वरीय पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार के नेतृत्व में सिटी एसपी कोटा किरण कुमार सहित अन्य वरीय अधिकारियों ने टनकुप्पा प्रखंड के मायापुर क्षेत्र का संयुक्त निरीक्षण किया।

सुरक्षा और यातायात व्यवस्था की समीक्षा

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने कार्यक्रम स्थल की सुरक्षा व्यवस्था, विधि-व्यवस्था संधारण, यातायात प्रबंधन तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का बारीकी से निरीक्षण किया। साथ ही कार्यक्रम को सुचारू और सुरक्षित तरीके से संपन्न कराने के लिए संबंधित अधिकारियों और कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए।

शांतिपूर्ण आयोजन पर जोर

अधिकारियों ने स्पष्ट निर्देश दिया कि कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा, भीड़ नियंत्रण और ट्रैफिक प्रबंधन को लेकर विशेष सतर्कता बरती जाए, ताकि कार्यक्रम शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न हो सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

You cannot copy content of this page