सर्वहदा में किसानों की बैठक में उठा भ्रष्टाचार व सिंचाई व्यवस्था पर सवाल, आंदोलन की चेतावनी

0
IMG-20260202-WA0002.jpg
Spread the love

आर्यावर्त वाणी | गयाजी | 02 फरवरी 2026,

सर्वहदा (गयाजी)। सोमवार दिनांक 02 फरवरी 2026 को सर्वहदा पंचायत के खुशियालपुर ग्राम में किसानों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता कामेश्वर प्रसाद कुशवाहा ने की, जिसमें क्षेत्र के दर्जनों किसान शामिल हुए। बैठक का उद्देश्य किसानों से जुड़ी समस्याओं पर सामूहिक चर्चा करना और आगे की रणनीति तय करना था।

जमाबंदी और डिमांड अलग करने के नाम पर अवैध वसूली का आरोप

बैठक के दौरान किसानों ने आरोप लगाया कि खिजरसराय अंचल में जमाबंदी के नाम पर किसानों से मोटी रकम मांगी जाती है। किसानों का कहना है कि बिना अवैध भुगतान के कार्य नहीं किए जाते, जिससे किसान मानसिक और आर्थिक रूप से परेशान होते हैं। उसी प्रकार डिमांड अलग करने के नाम पर भी मोटी रकम की मांग की जाती है। किसानों ने इसे भ्रष्टाचार का खुला उदाहरण बताया।

फल्गु नदी पर बैराज निर्माण की मांग

बैठक में किसानों ने फल्गु नदी में इंजीनियरिंग कॉलेज से बड़की पईन तक बैराज बनाकर सभी पईनो को जोड़ने की मांग उठाई। किसानों का कहना है कि इससे सिंचाई व्यवस्था बेहतर होगी और कृषि उत्पादन में वृद्धि होगी।

खाद्य वितरण प्रणाली में धांधली का मुद्दा

किसानों ने जन वितरण प्रणाली (पीडीएस) में भारी अनियमितताओं का आरोप लगाया। बैठक में कहा गया कि गरीब और पात्र लाभुकों को पूरा अनाज नहीं मिल रहा है, 5 किलो की जगह मात्र 4 किलो ही दिया जाता है। खाद्य वितरण में खुली धांधली हो रही है इसपर तत्काल रोक लगना चाहिए।

धान खरीद में टाल-मटोल पर नाराजगी

किसानों ने पैक्स अध्यक्ष पर धान खरीद में जानबूझकर देरी और टाल-मटोल करने का आरोप लगाया। किसानों का कहना है कि इससे उन्हें आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है।

खिजरसराय अंचल में धरना देने का निर्णय

किसानों ने चेतावनी दी कि यदि इन सभी समस्याओं का शीघ्र समाधान नहीं किया गया तो वे खिजरसराय अंचल कार्यालय में धरना-प्रदर्शन करेंगे। बैठक में उपस्थित किसानों ने एकजुट होकर आंदोलन करने का संकल्प लिया।

किसानों ने की निष्पक्ष जांच की मांग

अध्यक्ष कामेश्वर प्रसाद कुशवाहा ने कहा कि किसानों के अधिकारों से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। उन्होंने प्रशासन से सभी मामलों की निष्पक्ष जांच और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।

बैठक में भोला प्रसाद कुशवाहा, राजीव कुमार, पुरुषोत्तम कुमार, शिवनंदन प्रसाद, परशुराम कुशवाहा, रामाशीष महतो, जितेन्द्र चौधरी, मदन प्रसाद सहित दर्जनों किसान तथा ग्रामीण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page