जदयू गया के नए जिलाध्यक्ष बने अजय कुशवाहा, कार्यकर्ताओं में उत्साह

0
1772820127717.jpg
Spread the love

आर्यावर्त वाणी | गयाजी | 04 मार्च 2026,

गयाजी ; जदयू ने गयाजी जिला इकाई के नए जिलाध्यक्ष के रूप में अजय कुशवाहा की नियुक्ति की है। इसकी आधिकारिक जानकारी राज्य निर्वाचन पदाधिकारी द्वारा पत्र जारी कर दी गई। नियुक्ति की खबर मिलते ही पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल बन गया।

आवास पर बधाई देने वालों का लगा तांता

गयाजी में अजय कुशवाहा के जिलाध्यक्ष बनाए जाने की सूचना मिलते ही समर्थक और कार्यकर्ता उनके आवास पर पहुंचने लगे। फोन और सोशल मीडिया के माध्यम से भी बधाइयों का सिलसिला जारी रहा। पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं।

संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने का संकल्प

नवनियुक्त जिलाध्यक्ष अजय कुशवाहा ने कहा कि पार्टी ने उन्हें संगठन की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है, जिसे वे परिणाम तक ले जाने का प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि नेता नीतीश कुमार की विचारधारा को बूथ स्तर तक पहुंचाना उनकी प्राथमिकता होगी। “संगठन ही हमारी ताकत है और कार्यकर्ता हमारी पूंजी हैं,” उन्होंने कहा।

पार्टी नेताओं ने जताया विश्वास

जिला प्रवक्ता अवध बिहारी पटेल ने कहा कि अजय कुशवाहा की छवि साफ-सुथरी है और उन्हें संगठन का लंबा अनुभव है। उन्होंने बताया कि जिला स्तर पर बूथ कमेटियों का सुदृढ़ीकरण, पंचायत एवं प्रखंड स्तर पर सक्रियता बढ़ाने की दिशा में कार्य किया जाएगा।

नियुक्ति पर विधायिका मनोरमा देवी, पूर्व मंत्री विनोद यादव, महानगर अध्यक्ष राजू बर्नवाल सहित कई पदाधिकारियों एवं सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने बधाई दी और संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प दोहराया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

You cannot copy content of this page