आरा–सासाराम–डीडीयू रेलखंड में अमृत भारत योजना कार्यों की समीक्षा

0
IMG-20251218-WA0014.jpg
Spread the love

आर्यावर्त वाणी | आरा / सासाराम | 18 दिसंबर 2025,

आरा/सासाराम। पूर्व मध्य रेल के मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम) उदय सिंह मीना ने गुरुवार को अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत चल रहे विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा हेतु आरा–सासाराम–डीडीयू रेलखंड के विभिन्न स्टेशनों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के क्रम में डीआरएम ने पीरो, बिक्रमगंज, सासाराम, कुदरा, भभुआ रोड, दुर्गावती एवं चंदौली मझवार स्टेशनों पर रुककर स्टेशन परिसरों में चल रहे विकास कार्यों का जायजा लिया। उन्होंने यात्रियों की सुविधा से जुड़े कार्यों की प्रगति की समीक्षा की।

यात्री सुविधाओं और आधारभूत संरचना पर विशेष ध्यान

निरीक्षण के दौरान स्वच्छता, प्रतीक्षालय, पेयजल, शौचालय, प्रकाश व्यवस्था सहित अन्य आधारभूत संरचनाओं की स्थिति का अवलोकन किया गया और आवश्यक सुधारों के निर्देश दिए गए।

निरीक्षण यान ‘परख’ से परिचालन एवं संरक्षा की समीक्षा

निरीक्षण यान ‘परख’ के माध्यम से रेलखंड का निरीक्षण करते हुए श्री मीना ने रेल परिचालन, संरक्षा, सिगनलिंग, ओएचई एवं ट्रैक की स्थिति का भी आकलन किया, ताकि विकास कार्यों के साथ परिचालनिक दक्षता बनी रहे।

अधिकारियों को दिए गए आवश्यक दिशा-निर्देश

निरीक्षण के समय संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। मंडल रेल प्रबंधक ने अमृत भारत स्टेशन योजना के कार्यों में तेजी लाने, गुणवत्ता सुनिश्चित करने तथा यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page