डीएम जहानाबाद का पर्यवेक्षण गृह व दत्तक ग्रहण संस्थान का औचक निरीक्षण, सुरक्षा और स्वास्थ्य सुविधाओं पर दिया विशेष जोर

0
1769883797183.jpg
Spread the love

आर्यावर्त वाणी | जहानाबाद | 31 जनवरी 2026,

जहानाबाद; जिला पदाधिकारी अनिल कुमार सिन्हा ने आज दिनांक 31 जनवरी 2026 को पर्यवेक्षण गृह एवं ‘नन्हें कदम’ विशिष्ट दत्तक ग्रहण संस्थान का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने संस्थानों की व्यवस्थाओं का गहन जायजा लिया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के निर्देश

पर्यवेक्षण गृह के निरीक्षण के क्रम में जिला पदाधिकारी ने सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने पर विशेष बल दिया। उन्होंने सहायक निदेशक, जिला बाल संरक्षण इकाई को परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों के नियमित एवं सुचारू संचालन को सुनिश्चित करने का स्पष्ट निर्देश दिया, ताकि बच्चों की सुरक्षा में किसी प्रकार की चूक न हो।

आवासित बच्चों के स्वास्थ्य को सर्वोच्च प्राथमिकता

बच्चों के स्वास्थ्य को प्राथमिकता देते हुए जिला पदाधिकारी ने प्रभारी सिविल सर्जन को निर्देश दिया कि पर्यवेक्षण गृह में शीघ्र नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया जाए। इसके साथ ही उन्होंने परिसर की साफ-सफाई, स्वच्छता तथा बच्चों को उपलब्ध कराई जा रही मूलभूत सुविधाओं—भोजन, शुद्ध पेयजल, शिक्षा एवं वस्त्र की गुणवत्ता की भी समीक्षा की।

नन्हें कदम’ दत्तक ग्रहण संस्थान के कार्यों की सराहना

‘नन्हें कदम’ विशिष्ट दत्तक ग्रहण संस्थान के निरीक्षण के दौरान जिला पदाधिकारी ने संस्था द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना की। उन्होंने निर्देश दिया कि संस्थान का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए, ताकि अधिक से अधिक जरूरतमंद बच्चे एवं अभिभावक इस सुविधा से लाभान्वित हो सकें।

अधिकारियों की रही मौजूदगी

निरीक्षण के दौरान जिला पदाधिकारी के साथ अपर पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार पांडे, प्रभारी सिविल सर्जन डॉ. मीना कुमारी, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (सर्व शिक्षा अभियान) गोविंद, सहायक निदेशक, जिला बाल संरक्षण इकाई विजेता रंजन, किशोर न्याय परिषद के सदस्य बारिन्द्र कुमार सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page