पुलिस केंद्र गया में डीआईजी सह एसएसपी का भव्य विदाई परेड समारोह आयोजित

0
IMG-20260111-WA0011.jpg
Spread the love

आर्यावर्त वाणी | गयाजी | 11 जनवरी 2026,

गयाजी; रविवार दिनांक 11 जनवरी 2026 को पुलिस केंद्र, गयाजी में पुलिस-उप-महानिरीक्षक सह वरीय पुलिस अधीक्षक आनंद कुमार का भव्य विदाई परेड समारोह आयोजित किया गया। इस गरिमामय अवसर पर वरीय पुलिस पदाधिकारी, बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी एवं अनेक गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति ने समारोह को विशेष बना दिया।

पुष्पगुच्छ व अंगवस्त्र से सम्मान

समारोह के दौरान डीआईजी सह एसएसपी का स्वागत पुष्पगुच्छ एवं अंगवस्त्र भेंट कर किया गया। यह सम्मान उनके उत्कृष्ट नेतृत्व, अनुशासित कार्यशैली और समर्पित सेवा का प्रतीक रहा।

पुलिस कर्मियों  को शुभकामनाओं के साथ किया धन्यवाद

अपने संबोधन में आनंद कुमार ने पुलिस के सभी अधिकारियों एवं कर्मियों को अपराध नियंत्रण, कानून-व्यवस्था बनाए रखने तथा सामुदायिक पुलिसिंग को सशक्त करने में दिए गए सहयोग के लिए हृदय से धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि गयाजी में बिताया गया उनका कार्यकाल उनके लिए सदैव स्मरणीय रहेगा। उन्होंने पुलिस बल के प्रत्येक सदस्य को भविष्य के लिए शुभकामनाएं देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि गयाजी पुलिस आने वाले समय में भी जनसेवा, सुरक्षा और कानून व्यवस्था के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों को छुएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page