सीयूएसबी के 50 से अधिक छात्रों ने GATE 2026 में मारी बाजी, विश्वविद्यालय में खुशी का माहौल

0
IMG-20260326-WA0000.jpg
Spread the love

आर्यावर्त वाणी | गयाजी | 26 मार्च 2026,

गयाजी। दक्षिण बिहार केंद्रीय विश्वविद्यालय (सीयूएसबी) के विभिन्न विभागों के 50 से अधिक छात्रों ने फरवरी 2026 में आयोजित ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग (GATE 2026) परीक्षा में सफलता हासिल की है। इस उपलब्धि पर कुलपति प्रो. कामेश्वर नाथ सिंह, कुलसचिव प्रो. नरेंद्र कुमार राणा सहित विश्वविद्यालय के सभी संकाय सदस्यों ने छात्रों को बधाई दी है।

बायोटेक्नोलॉजी विभाग का शानदार प्रदर्शन

जनसंपर्क पदाधिकारी मोहम्मद मुदस्सीर आलम ने बताया कि बायोटेक्नोलॉजी विभाग के रिकॉर्ड 15 छात्रों ने GATE 2026 परीक्षा में सफलता प्राप्त की है। सफल छात्रों में अमीषा भूषण, सुशांत कुमार, फौजिया अरशद, रम्शा इमाम, शिवानी सिंह, ईशा गर्ग, निधि कुमारी, स्नेहा चंद्रा, बर्नाली पाल, अरित्रा सोंगिरी और बिस्वा रंजन साहू शामिल हैं।

इसके अलावा अभितेज कुमार झा, विवेक मिश्रा, अनामिका और रचना त्रिपाठी ने भी परीक्षा में सफलता हासिल की। अमीषा भूषण, निधि कुमारी, अभितेज कुमार झा और अनामिका ने बायोटेक्नोलॉजी और लाइफ साइंस दोनों विषयों में सफलता प्राप्त की है।

अन्य परीक्षाओं में भी छात्रों ने किया बेहतर प्रदर्शन

रक्षा मलिक ने एम्स, नई दिल्ली द्वारा आयोजित बायोमेडिकल रिसर्च एलिजिबिलिटी टेस्ट (DHR-BRET 2025) में सफलता प्राप्त की है। वहीं आशा राज ने झारखंड लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित परीक्षा के माध्यम से फूड सेफ्टी ऑफिसर पद के लिए योग्यता हासिल की है।

समाजशास्त्र और अन्य विभागों के छात्र भी रहे सफल

समाजशास्त्रीय अध्ययन विभाग के शोधार्थी शिवम कुमार ने समाजशास्त्र विषय में GATE 2026 में उच्च परसेंटाइल के साथ सफलता प्राप्त करते हुए 213वीं रैंक हासिल की है। इसके साथ ही एमएससी स्टेटिस्टिक्स के छात्र आदित्य कुमार तथा लाइफ साइंस विभाग के संगम कुमारी, प्रज्ञा मोहंती, नबरुण कुमार सरकार और स्वाति ने भी इस प्रतिष्ठित राष्ट्रीय परीक्षा में सफलता हासिल की है।

शिक्षकों ने दी बधाई, मेंटरशिप की सराहना

बायोटेक्नोलॉजी विभाग के अध्यक्ष प्रो. राकेश कुमार, डीन प्रो. रिजवानुल हक, प्रो. दुर्ग विजय सिंह, डॉ. नीतीश कुमार, डॉ. कृष्ण प्रकाश, डॉ. जावेद अहसन और डॉ. प्रतिष्ठा सोनकर सहित अन्य शिक्षकों ने छात्रों की इस उपलब्धि पर बधाई दी। कुलपति ने भी शिक्षकों द्वारा दिए गए मार्गदर्शन और मेंटरशिप की सराहना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page