सीयूएसबी के प्रशिक्षु शिक्षकों ने हाई स्कूल टेपा में आयोजित की शैक्षणिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियाँ

0
IMG-20260216-WA0006.jpg
Spread the love

आर्यावर्त वाणी | गयाजी | 16 फरवरी 2026,

गयाजी। दक्षिण बिहार केन्द्रीय विश्वविद्यालय (सीयूएसबी) के शिक्षा विद्यापीठ के आठवें सेमेस्टर के प्रशिक्षु शिक्षक एस.आई.पी. (स्कूल इंटर्नशिप प्रोग्राम) फेज–2 के अंतर्गत हाई स्कूल टेपा में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। इस दौरान छठे सेमेस्टर के विद्यार्थी ऑब्जर्वेशन हेतु विद्यालय पहुंचे और विभिन्न शैक्षणिक एवं सह – पाठ्यक्रम गतिविधियों का सफल आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में शिक्षक शिक्षा विभाग की सहायक प्राध्यापक डॉ. रिंकी एवं डॉ. नृपेंद्र सिंह के साथ विद्यालय की ओर से शिक्षिका उषा कुमारी, ममता जी, शिक्षक आत्मा विश्वकर्मा, आशुतोष कुमार तथा राहुल (स्कॉलर) उपस्थित रहे। जन संपर्क पदाधिकारी मोहम्मद मुदस्सीर आलम ने बताया कि सप्ताहभर चले अभियान में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भागीदारी निभाई।

क्विज और रचनात्मक परीक्षण से निखरी प्रतिभा

कार्यक्रम के अंतर्गत क्विज प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें छात्रों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इसके बाद ‘थेमेटिक अपरसेप्शन टेस्ट’ (टीएटी) के तहत चित्रों के आधार पर कहानी लेखन कराया गया। इस गतिविधि ने विद्यार्थियों की तार्किक सोच और रचनात्मक क्षमता को विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

‘ग्रीन एंड ग्लोरी डे’ का आयोजन

साप्ताहिक कार्यक्रम के तहत विद्यालय परिसर में ‘ग्रीन एंड ग्लोरी डे’ उत्साहपूर्वक मनाया गया। इसकी शुरुआत वृक्षारोपण से की गई। इसके पश्चात विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए, जिनमें मधुर गीत, कबीर के दोहे तथा मनमोहक नृत्य शामिल रहे।

स्किट ने दिया शिक्षा का संदेश

कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण छात्राओं द्वारा प्रस्तुत लघु नाटक “विद्यालय ही सफलता का आधार है” रहा। स्किट के माध्यम से यह संदेश दिया गया कि शिक्षा जीवन में सफलता की मजबूत नींव है। इस प्रस्तुति ने उपस्थित शिक्षकों एवं विद्यार्थियों को प्रेरित किया।

खेल प्रतियोगिता में दिखा उत्साह

खेल गतिविधियों के अंतर्गत कक्षा नौवीं की छात्राओं के बीच कबड्डी प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें नेहा की टीम विजयी रही। प्रतियोगिता के उपरांत विजेताओं को ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में आठवें सेमेस्टर के प्रशिक्षु शिक्षक आलोक कुमार, हर्ष कुमार, श्रेया, साक्षी सिंह, राहुल कुमार, सचिन कुमार, वर्चस्व कुमार, विद्या कुमारी, रितिक कुमार, त्रिप्ति शिखा, नेहा कुमारी एवं संदीप वर्मा की सक्रिय भागीदारी रही। साथ ही छठे सेमेस्टर के ऑब्जर्वेशन हेतु आए विद्यार्थियों ने भी आयोजन को सफल बनाने में योगदान दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page