बौद्ध महोत्सव 2026: बोधगया में 22 से 24 जनवरी तक विशेष ट्रैफिक प्लान लागू

0
image_search_1768981485381-1.jpg
Spread the love

आर्यावर्त वाणी | गयाजी | 20 जनवरी 2026,

गयाजी; बौद्ध महोत्सव, 2026 के सफल आयोजन और श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन द्वारा बोधगया क्षेत्र में 22 जनवरी से 24 जनवरी 2026 तक विशेष यातायात व्यवस्था लागू की गई है। इस दौरान महाबोधि मंदिर और कालचक्र मैदान के आसपास यातायात को सुव्यवस्थित एवं सुरक्षित रखने के लिए विस्तृत ट्रैफिक प्लान तैयार किया गया है।

मुख्य यातायात व्यवस्था प्लान

🔹नोड-01 से महाबोधि मंदिर एवं कालचक्र मैदान की ओर बड़े वाहनों का प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा।
🔹एम्बेसी मोड़ और वर्मा मोड़ से महाबोधि मंदिर की ओर बिना पास किसी भी वाहन को प्रवेश की अनुमति नहीं होगी।
🔹22 से 24 जनवरी के बीच मंदिर परिसर, कालचक्र मैदान अथवा आसपास किसी भी कार्यक्रम के दौरान एम्बेसी मोड़ एवं वर्मा मोड़ से सभी प्रकार के वाहनों का प्रवेश वर्जित रहेगा।
🔹इस अवधि में छोटे वाहन एवं मोटरसाइकिल एम्बेसी मोड़ से बाएं मुड़कर सुजाता बाईपास मोड़ होते हुए राजापुर एवं अन्य स्थानों की ओर जाएंगे।
🔹राजापुर मोड़ से दक्षिण बोधगया की ओर बड़े वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा, हालांकि पचहट्टी मोड़ से सुजाता गढ़ की ओर नदी पार करने वाले बड़े वाहन निर्धारित मार्ग से जा सकेंगे।
🔹एम्बेसी मोड़ से वर्मा मोड़ के बीच अनावश्यक पार्किंग पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा, वाहन केवल चिन्हित पार्किंग स्थलों पर ही खड़े किए जाएंगे।

बैरिकेडिंग की व्यवस्था

यातायात नियंत्रण के लिए कुल 13 प्रमुख स्थानों पर बैरियर लगाए गए हैं, जिनमें वर्मा मोड़, एम्बेसी मोड़, बिरला धर्मशाला, पचहट्टी मोड़, म्यूजियम, मौसा मोड़, महाबोधि सोसाइटी, कालचक्र मैदान के विभिन्न गेट, पानी टंकी तथा बांग्लादेश मोनेस्ट्री के पास शामिल हैं।

निर्धारित पार्किंग स्थल

🔹नोड-01 से दक्षिण पार्किंग स्थल
🔹मगध विश्वविद्यालय परिसर
🔹चिल्ड्रेन पार्क के पास
🔹नोड-02 के पास
🔹कालचक्र मैदान गेट नंबर-02 के सामने (सरकारी एवं वीआईपी वाहनों हेतु)
🔹मौसा मोड़ के पास

वीवीआईपी आगमन के दौरान वैकल्पिक मार्ग

वीवीआईपी आगमन के समय एम्बेसी मोड़ से महाबोधि मंदिर की ओर यातायात रोके जाने की स्थिति में श्रद्धालुओं के लिए वैकल्पिक मार्ग निर्धारित किए गए हैं—

🔹एम्बेसी मोड़ से मियां बिगहा होते हुए कालचक्र मैदान गेट नंबर-08
🔹नोड-01 से टेरेगर मोनेस्ट्री मोड़ होते हुए स्टार होटल से पहले कालचक्र मैदान गेट नंबर-09

जिला प्रशासन ने श्रद्धालुओं, पर्यटकों और स्थानीय नागरिकों से अपील की है कि वे निर्धारित ट्रैफिक प्लान का पालन करें और यातायात पुलिस को सहयोग प्रदान करें, ताकि बौद्ध महोत्सव शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित रूप से संपन्न हो सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page