भाजपा गया जी विधानसभा की बैठक सम्पन्न, राष्ट्रीय अध्यक्ष के प्रथम बिहार आगमन को लेकर बनी रणनीति

0
IMG-20260208-WA0008.jpg
Spread the love

आर्यावर्त वाणी |गयाजी | 08 फरवरी 2026,

गयाजी; भारतीय जनता पार्टी गयाजी विधानसभा की एक महत्वपूर्ण बैठक आज सर्किट हाउस, गयाजी में सम्पन्न हुई। बैठक में बिहार विधानसभा के अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार विशेष रूप से उपस्थित रहे। बैठक का मुख्य उद्देश्य भाजपा के नव नियुक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के अध्यक्ष बनने के बाद बिहार के प्रथम आगमन को लेकर रणनीति तय करना था।

अभिनंदन समारोह को ऐतिहासिक बनाने का आह्वान

बैठक को संबोधित करते हुए विधानसभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद माननीय नितिन नवीन जी का बिहार की धरती पर प्रथम आगमन एक ऐतिहासिक अवसर होगा। उन्होंने कहा कि 9 फरवरी 2026 को पटना के बापू सभागार में आयोजित होने वाला अभिनंदन समारोह संगठन की शक्ति और एकजुटता का प्रतीक बनेगा।

बूथ स्तर से जिला स्तर तक जुटेंगे कार्यकर्ता

डॉ. प्रेम कुमार जी ने बूथ अध्यक्ष से लेकर जिला अध्यक्ष तक पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे अधिक से अधिक संख्या में अभिनंदन समारोह में उपस्थित होकर कार्यक्रम को भव्य और सफल बनाएं।

गया जी से 2000 कार्यकर्ताओं के पहुंचने का लक्ष्य

बैठक में उपस्थित भाजपा जिला अध्यक्ष विजय मांझी, जिला उपाध्यक्ष विकास कुमार एवं सुधांशु मिश्रा, महामंत्री पप्पू चंद्रवंशी, जिला मंत्री नीरज निश्चल सहित अन्य पदाधिकारियों ने एक स्वर में कहा कि गया जी विधानसभा क्षेत्र से लगभग 2000 कार्यकर्ता पटना पहुंचकर अभिनंदन समारोह में भाग लेंगे।

पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की रही व्यापक भागीदारी

बैठक में व्यापार प्रकोष्ठ के जिला संयोजक ऋषि लोहानी, ओबीसी मोर्चा के जिला संयोजक कृष्णा साव, राजनंदन प्रसाद गांधी, जितेंद्र कुमार, मंडल अध्यक्ष धनंजय कुमार धीरू, हरि यादव, राजेश, मस्तान, मनीष कुमार सोनू, गुंजन मिश्रा, सूरज राणा, नीतीश कुमार, दीपक कुमार, बंटी वर्मा, टिंकू गोस्वामी, वेद प्रकाश, साकेत कुमार, पप्पू नीलकर सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

तैयारियों और संगठनात्मक मजबूती पर हुई चर्चा

बैठक में अभिनंदन समारोह की तैयारियों, कार्यकर्ताओं की सहभागिता सुनिश्चित करने तथा संगठन को और अधिक मजबूत बनाने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। नेताओं ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए समन्वय और अनुशासन के साथ कार्य करने पर जोर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

You cannot copy content of this page