आर्यावर्त वाणी ब्यूरो रिपोर्ट | पटना, 06 नवम्बर 2025
पटना: बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 के प्रथम चरण का मतदान आज शांतिपूर्ण माहौल में सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। राज्य निर्वाचन विभाग से प्राप्त आधिकारिक जानकारी के अनुसार पहले चरण में 64.46 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। यह वर्ष 2020 के विधानसभा चुनाव (57.29%) और 2024 के लोकसभा चुनाव (56.28%) की तुलना में उल्लेखनीय रूप से अधिक है।
🔹 मतदान केंद्रों और मतदाताओं का विवरण
इस चरण में कुल 45,341 मतदान केंद्र एवं 23,554 मतदान केंद्र स्थल बनाए गए थे। इनमें से 8,608 शहरी क्षेत्र में जबकि 36,733 ग्रामीण इलाकों में स्थित थे। कुल 3.75 करोड़ (37,513,302) मतदाता सूचीबद्ध थे, जिनमें 1.98 करोड़ पुरुष, 1.76 करोड़ महिलाएं और 85 वर्ष से अधिक आयु के 2,09,177 वरिष्ठ मतदाता शामिल थे।
🔹 उम्मीदवारों की स्थिति
पहले चरण में 1,314 उम्मीदवार मैदान में थे जिनमें 1,192 पुरुष और 122 महिला प्रत्याशी शामिल हैं।
🔹 ईवीएम और वीवीपैट की स्थिति
जिला प्रशासन से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार —
- बैलेट यूनिट उपयोग: 47,263
- कंट्रोल यूनिट उपयोग: 45,341
- वीवीपैट उपयोग: 45,341
मॉक पोल के दौरान बदले गए उपकरण:
- बैलेट यूनिट – 385
- कंट्रोल यूनिट – 421
- वीवीपैट – 847
वास्तविक मतदान के दौरान बदले गए उपकरण:
- बैलेट यूनिट – 165 (1.21%)
- कंट्रोल यूनिट – 159 (1.34%)
- वीवीपैट – 480 (2.92%)
2020 के विधानसभा चुनाव की तुलना में इस बार उपकरणों की खराबी का प्रतिशत कम रहा है।
🔹 निगरानी और सुरक्षा व्यवस्था
मतदान प्रक्रिया की पारदर्शिता और निष्पक्षता सुनिश्चित करने के लिए —
- 121 सामान्य प्रेक्षक,
- 33 व्यय प्रेक्षक,
- 18 पुलिस प्रेक्षक,
- 4,403 माइक्रो प्रेक्षक
को तैनात किया गया था।
राज्यभर में कुल 45,341 मतदान केंद्रों से लाइव वेबकास्टिंग की व्यवस्था की गई थी। साथ ही 320 मॉडल मतदान केंद्र, 926 पूर्णत: महिला संचालित केंद्र और 107 पीडब्ल्यूडी कर्मियों द्वारा संचालित केंद्र स्थापित किए गए थे।
🔹 शिकायतें और मतदान बहिष्कार की घटनाएँ
मतदान दिवस के दौरान नियंत्रण कक्ष में कुल 143 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनका त्वरित निष्पादन कर दिया गया।
हालांकि, कुछ स्थानों पर मतदान बहिष्कार की सूचनाएं भी मिलीं —
- बक्सर जिला: ब्रहमपुर विधानसभा क्षेत्र के बूथ संख्या 56
- पटना जिला: फतुहा विधानसभा क्षेत्र के बूथ संख्या 165 एवं 166
- लखीसराय जिला: सूर्यगढ़ा विधानसभा क्षेत्र के बूथ संख्या 1, 2 एवं 5
इन घटनाओं को छोड़कर राज्यभर में मतदान शांतिपूर्ण रहा।
🔹 जब्ती और कार्रवाई
चुनाव आयोग की रिपोर्ट के अनुसार आज (06 नवम्बर 2025) तक की प्रमुख जब्तियां —
- नकद राशि: ₹16.6 लाख
- शराब: ₹131.8 लाख
- ड्रग्स/नशीले पदार्थ: ₹18.6 लाख
- कीमती धातु: ₹82 लाख
- फ्रीबीज/अन्य वस्तुएं: ₹20.5 लाख
➡️ कुल जब्ती: ₹196 लाख
आचार संहिता लागू होने के बाद अब तक की कुल जब्ती ₹11,788.4 लाख (117.88 करोड़ रुपये) तक पहुंच चुकी है।
🔹 अन्य कार्रवाई
- बीएनएसएस की धारा 126, 127 एवं 129 के अंतर्गत 4,08,459 बंध पत्र तामिल
- 1,301 गिरफ्तारी (NSA, PITNDPS आदि अधिनियमों के तहत)
- 24,526 गैर-जमानती वारंट का निष्पादन
- 1,058 चेक पोस्ट सक्रिय
- 805 अवैध हथियार जब्त
🔹 शांतिपूर्ण मतदान का समापन
निर्वाचन विभाग के अनुसार राज्यभर में कोई अप्रिय घटना नहीं घटी और प्रथम चरण का मतदान पूर्णत: शांतिपूर्ण और सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
(आर्यावर्त वाणी)
बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की विस्तृत और विश्वसनीय कवरेज के लिए जुड़े रहें।