पटना, 16 अक्टूबर 2025 (आर्यावर्त वाणी)
पटना, बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर महागठबंधन में सीट शेयरिंग पर चल रही चर्चा के बीच कांग्रेस ने अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। गुरुवार देर रात पार्टी ने 48 प्रत्याशियों के नामों का ऐलान किया। इस सूची में पार्टी ने युवाओं के साथ अनुभवी नेताओं पर भी भरोसा जताया है।
कांग्रेस ने बिहार प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम, वरिष्ठ नेता शकील अहमद खान, और अजीत कुमार शर्मा जैसे दिग्गजों को टिकट दिया है। वहीं, पार्टी ने खगड़िया सीट से मौजूदा विधायक का टिकट काटकर डॉ. चंदन यादव को प्रत्याशी बनाया है।
कांग्रेस की पहली लिस्ट के प्रमुख उम्मीदवार
- कदवा – शकील अहमद खान
- मुज़फ्फरपुर – बिजेंद्र चौधरी
- रोसड़ा (अ.जा.) – ब्रज किशोर रवि
- भागलपुर – अजीत कुमार शर्मा
- कुटुंबा (अ.जा.) – राजेश राम
युवाओं पर भरोसा
कांग्रेस की लिस्ट में युवाओं को भी अहम स्थान दिया गया है।
- पटना साहिब से शशांत शेखर (IIT, IIM पासआउट)
- बथनाहा (अ.जा.) से इंजीनियर नवीन कुमार, जिनकी उम्र मात्र 25 वर्ष है।
वजीरगंज से उम्मीदवार में बदलाव
कांग्रेस ने वजीरगंज सीट पर बड़ा बदलाव किया है। पार्टी ने 2020 में उम्मीदवार रहे शशि शेखर सिंह की जगह उनके पिता अवधेश कुमार सिंह को टिकट दिया है। अवधेश सिंह कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री हैं।
2015 में वे इसी सीट से विधायक चुने गए थे, जबकि 2020 में उनके बेटे को हार का सामना करना पड़ा था।
नीतू सिंह को फिर मिला मौका
हिसुआ विधायक नीतू कुमारी (नीतू सिंह) को एक बार फिर कांग्रेस ने टिकट दिया है।
नीतू सिंह ने हाल में भाजपा में शामिल होने की इच्छा जताई थी, लेकिन कांग्रेस ने उन पर भरोसा बनाए रखा है।
2020 में उन्होंने भाजपा उम्मीदवार अनिल सिंह को 17 हजार से अधिक वोटों से हराया था।
महागठबंधन में उलझन बरकरार
महागठबंधन में सीट बंटवारे को लेकर अब तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है, हालांकि कांग्रेस, राजद और वामदलों सहित अन्य सहयोगी दल कई सीटों पर अपने उम्मीदवार तय कर चुके हैं। कई उम्मीदवारों ने तो नामांकन भी दाखिल कर दिया है।
कांग्रेस की पहली सूची (48 उम्मीदवारों की पूरी सूची):
- बगहा – जयेश मंगल सिंह
- नौतन – अमित गिरी
- चनपटिया – अभिषेक रंजन
- बेतिया – वासी अहमद
- रक्सौल – श्याम बिहारी प्रसाद
- गोविंदगंज – शशि भूषण राय @ गप्पू राय
- रीगा – अमित कुमार सिंह टुन्ना
- बथनाहा (अ.जा.) – इंजीनियर नवीन कुमार
- बेनीपट्टी – नलिनी रंजन झा
- फुलपरास – सुभोध मंडल
- फोर्ब्सगंज – मनोज विश्वस
- बहादुरगंज – प्रो. मसवार आलम @ प्रो. मुशब्बिर आलम
- कदवा – शकील अहमद खान
- मनीहारी (अ.ज.जा.) – मनोहर प्रसाद सिंह
- कोढ़ा (अ.जा.) – पूनम पासवान
- सोनबरसा (अ.जा.) – सरिता देवी
- बेनीपुर – मिथिलेश कुमार चौधरी
- सकरा (अ.जा.) – उमेश राम
- मुज़फ्फरपुर – बिजेंद्र चौधरी
- गोपालगंज – ओम प्रकाश गर्ग
- कुचायकोट – हरिनारायण कुशवाह
- लालगंज – आदित्य कुमार राजा
- वैशाली – इंजीनियर संजीव सिंह
- राजा पाकर (अ.जा.) – श्रीमती प्रतिमा कुमारी
- रोसड़ा (अ.जा.) – ब्रज किशोर रवि
- बछवाड़ा – शिव प्रकाश गरीब दास
- बेगूसराय – श्रीमती अमिता भूषण
- खगड़िया – डॉ. चंदन यादव
- बेलदौर – मिथिलेश कुमार निषाद
- भागलपुर – अजीत कुमार शर्मा
- सुल्तानगंज – लालन यादव
- अमरपुर – जितेन्द्र सिंह
- लखीसराय – अमरेश कुमार (अनीश)
- बारबिघा – त्रिशूलधारी सिंह
- बिहार शरीफ – उमैर खान
- नालंदा – कौशलेंद्र कुमार “छोटे मुखिया”
- हरनौत – अरुण कुमार बिंद
- कुम्हरार – इन्द्रदीप चंद्रवंशी
- पटना साहिब – शशांत शेखर
- बिक्रम – अनिल कुमार सिंह
- बक्सर – संजय कुमार तिवारी
- राजपुर (अ.जा.) – विष्णुनाथ राम
- चेनारी (अ.जा.) – मंगल राम
- करगहर – संतोष मिश्रा
- कुटुंबा (अ.जा.) – राजेश राम
- औरंगाबाद – आनंद शंकर सिंह
- वजीरगंज – अवधेश कुमार सिंह
- हिसुआ – नीतू कुमारी