गयाजी में अखिल भारतीय ब्राह्मण संरक्षण संघ का छठा स्थापना दिवस, ‘ज्ञान धारा’ पुस्तक का विमोचन

0
IMG-20260224-WA0001.jpg
Spread the love

आर्यावर्त वाणी | गयाजी | 24 फरवरी 2026,

गयाजी: अखिल भारतीय ब्राह्मण संरक्षण संघ का छठा स्थापना दिवस समारोह बिहार की पावन नगरी गयाजी के खटकाचक नैली रोड स्थित मिश्रा जी मैरिज हॉल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में झारखंड, पश्चिम बंगाल, उत्तर प्रदेश, दिल्ली और उत्तराखंड सहित विभिन्न राज्यों से संगठन के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शामिल हुए।

मुख्य अतिथि के रूप में विधानसभा अध्यक्ष की उपस्थिति

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बिहार विधानसभा अध्यक्ष प्रेम कुमार उपस्थित रहे। उन्होंने अपने संबोधन में सामाजिक संगठनों की भूमिका को समाज के विकास के लिए महत्वपूर्ण बताते हुए एकजुट होकर कार्य करने की आवश्यकता पर बल दिया।

समाज से जुड़े मुद्दों को रखा गया प्रमुखता से

संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव पांडे ने ब्राह्मण समाज से जुड़े विभिन्न मुद्दों को मुख्य अतिथि के समक्ष रखते हुए समाज की मजबूती के लिए गयाजी में एक सामुदायिक भवन निर्माण की मांग की। इस पर विधानसभा अध्यक्ष ने सकारात्मक पहल का आश्वासन देते हुए अनुशंसा करने की बात कही।

ज्ञान धारा’ पुस्तक का हुआ विमोचन

समारोह के दौरान मुख्य अतिथि एवं संगठन के पदाधिकारियों द्वारा ‘ज्ञान धारा’ पुस्तक का विधिवत विमोचन किया गया। उपस्थित अतिथियों ने इसे ज्ञान, संस्कार और सामाजिक जागरूकता को बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल बताया।

विभिन्न राज्यों से जुटे पदाधिकारी और कार्यकर्ता

कार्यक्रम में संगठन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कुंदन कुमार पांडे, राष्ट्रीय महासचिव, कुंदन पांडे, राष्ट्रीय सचिव पूजा शर्मा, राष्ट्रीय प्रवक्ता रिचा कुमारी, सलाहकार उपेंद्र उपाध्याय, बिहार प्रदेश प्रभारी, ललित किशोर शर्मा, बिहार प्रदेश युवा अध्यक्ष,सिंटू पांडे, जिला अध्यक्ष नवादा, विकास पांडे, जिला अध्यक्ष गयाजी, रामानुज पांडे, जिला अध्यक्ष पटना, पुरुषोत्तम पांडे, जिला महासचिव पटना, संजय तिवारी, जिला प्रभारी नवादा, सुनील मिश्रा, जिला उपाध्यक्ष नवादा, मधुकर पांडे सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

You cannot copy content of this page