विशेष जागरूकता अभियान में छात्राओं को दी गई एनीमिया से बचाव की जानकारी

0
IMG-20250910-WA0000.jpg
Share with

आर्यावर्त वाणी |गयाजी |10 सितम्बर 2025

महिला एवं बाल विकास निगम, गयाजी के तहत जिला हब फॉर इंपावरमेंट ऑफ विमेन के तत्वाधान में मानपुर प्रखंड के उच्च माध्यमिक विद्यालय, शादीपुर में विशेष जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला में छात्राओं को एनीमिया के पहचान, उपचार और बचाव से संबंधित विस्तृत जानकारी दी गई।
बैठक में महिला एवं बाल विकास निगम के प्रतिनिधि विशाल कुमार वर्मा तथा पिरामल फाउंडेशन के जिला प्रतिनिधि नीरज कुमार ने छात्राओं को संबोधित किया। उन्होंने बताया कि एनीमिया के लक्षणों में हथेली का फीका पड़ना, नाखून के नीचे पीलापन, चक्कर आना, पैरों में सूजन और थोड़ी सी मेहनत करने पर थकावट शामिल हैं। खून की जांच में 8 ग्राम से कम हीमोग्लोबिन होने पर गंभीर एनीमिया तथा 12 ग्राम से ऊपर होने पर सामान्य श्रेणी माना जाता है।
विशेषज्ञों ने छात्राओं से आयरन युक्त सब्जियों को आहार में शामिल करने की अपील की। साथ ही एनीमिया मुक्त भारत कार्यक्रम के तहत हर बुधवार को मिलने वाली नीली गोली का सेवन करने की सलाह दी गई।
कार्यक्रम के दौरान छात्राओं को पोक्सो अधिनियम के तहत यौन अपराध से संरक्षण की जानकारी भी दी गई। बताया गया कि किसी भी प्रकार की यौन हिंसा की स्थिति में 1098 पर कॉल कर शिकायत दर्ज की जा सकती है।
इस मौके पर विद्यालय की शिक्षिका ममता कुमारी सहित छात्राओं ने सक्रिय भागीदारी की और एनीमिया मुक्त समाज बनाने का संकल्प लिया।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page