Spread the love

आर्यावर्त वाणी | गयाजी | 12 दिसंबर 2025,

गयाजी; जिला कृषि कार्यालय द्वारा वर्ष 2025-26 में उर्वरक छापामारी एवं निरीक्षण के क्रम में की गई कार्रवाई के तहत जिले के विभिन्न प्रखंडों में कुल 18 उर्वरक प्रतिष्ठानों की लाइसेंस (अनुज्ञप्ति) रद्द कर दी गई है। इन प्रतिष्ठानों पर उर्वरक वितरण में अनियमितता, जमाखोरी, कालाबाजारी, रख-रखाव में लापरवाही तथा पीओएस मशीन में स्टॉक उपलब्ध होने के बावजूद दुकानों को बंद रखने जैसे गंभीर आरोप पाए गए।

कृषि विभाग द्वारा किए गए निरीक्षण में कई मामलों में कालाबाजारी एवं अवैध भंडारण की पुष्टि हुई, जिसके बाद संबंधित दुकानों के विरुद्ध कार्रवाई की गई। दो मामलों में एफआईआर भी दर्ज की गई है।

अनियमितता के आधार पर रद्द किए गए प्रमुख प्रतिष्ठान

1. मे० सम्बोधि ट्रेडर्स, मोहनपुर

पीओएस मशीन में यूरिया उपलब्ध रहते हुए बिना सूचना दुकान बंद पाई गई।

2. मे० सलोनी ट्रेडर्स, मानपुर

उर्वरक वितरण में अनियमितता के आरोप में लाइसेंस रद्द।

3. मे० दुर्गा खाद भंडार, मानपुर

उर्वरक वितरण में अनियमितता पाई गई।

4. मे० राजेश ट्रेडर्स, गुरारू

उर्वरक भंडारण के रख-रखाव में अनियमितता मिली।

5. मे० माँ वैष्णवी ट्रेडर्स, फतेहपुर

उर्वरक वितरण में अनियमितता के आरोप प्रमाणित।

6. मे० शिला कृषि केन्द्र, इमामगंज

वितरण प्रक्रिया में गंभीर गड़बड़ी।

7. मे० दिनेश ट्रेडर्स, मुरारू

वितरण में अनियमितता पाई गई।

8. मे० लक्ष्मी साव, बोधगया

उर्वरक की कालाबाजारी एवं वितरण अनियमितता में लिप्त पाए गए।

9. मे० ललन ट्रेडर्स, बोधगया

उर्वरक वितरण में अनियमितता।

10. मे० कृषि खाद भंडार, बाराचट्टी

उर्वरक की कालाबाजारी की पुष्टि।

11. मे० कृषि बीज मंडार, मानपुर

कालाबाजारी के आरोप सिद्ध।

12. मे० राधे कृषि केन्द्र, नीमचक बथानी

उर्वरक के रख-रखाव में अनियमितता पाई गई।

13. मे० शिव कृषि केन्द्र, नगर

वितरण प्रक्रिया में अनियमितता।

14. मे० बाबा खाद भंडार, बोधगया

उर्वरक वितरण में लापरवाही व अनियमितता।

15. मे० राजनन्दनी ट्रेडर्स, खिजरसराय

अनियमित वितरण के आरोप में अनुज्ञप्ति रद्द।

16. मे० अमन इंटरप्राइजेज, खिजरसराय

उर्वरक वितरण में अनियमितता की पुष्टि।

जमाखोरी एवं कालाबाजारी के गंभीर मामले — FIR दर्ज

17. मे० नौरंगी राम, अतरी

उर्वरक जमाखोरी एवं कालाबाजारी में आरोप सिद्ध।

18. मे० राधे कृषि केन्द्र, नीमचक बथानी

उर्वरक जमाखोरी एवं कालाबाजारी की पुष्टि।

कृषि विभाग की सख्त चेतावनी

जिला कृषि अधिकारी ने स्पष्ट किया है कि किसानों को निर्धारित दर पर और समय पर उर्वरक उपलब्ध कराना प्राथमिकता है। जमाखोरी, कालाबाजारी या वितरण में किसी भी तरह की गड़बड़ी को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। आगे भी जिले में नियमित रूप से निरीक्षण अभियान चलाया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page